भिंड नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गीता भवन गली भिंड में आपसी रंजिश के चलते जाति सूचक गालियां देते हुए की मारपीट, मामला दर्ज।
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी सत्येंद्र पुत्र उमेश धानुक निवासी सुभाष नगर भिंड ने पुलिस को बताया।कि रामू यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी पुरानी बस्ती भिंड एवं दो अज्ञात लोगों ने गीता भवन गली भिंड में जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी ।पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।