लखीसराय: दामोदरपुर गांव के रेड क्रॉस सोसाइटी भवन और उत्क्रमित उच्च विद्यालय साबिकपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया
मंगलवार अपराह्न 12:30 बजे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा लखीसराय के तत्वाधान में दामोदरपुर गांव स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी भवन एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय साबिकपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के मानव सेवा कार्यों को आपदा में तत्परता पर जानकारी साझा किया गया. गर्मी के मौसम में सावधानी की जानकारी दी गई.