🚨 लापता ग्राम प्रधान मथुरा से सकुशल बरामद, पारिवारिक नाराजगी के चलते स्वयं गए थे मथुरा
प्रयागराज। थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता गांव के लापता ग्राम प्रधान/प्रशासक जानकी नाथ यादव को पुलिस ने मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया। 29 अक्टूबर से लापता जानकी नाथ की तलाश में थाना थरवई पुलिस और सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीमें लगातार जुटी थीं।
परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी। सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और बीटीएस की मदद से तलाश करते हुए पुलिस टीम ने 5 नवंबर को उन्हें मथुरा से बरामद कर लिया।
पूछताछ में जानकी नाथ यादव ने बताया कि वह पारिवारिक समस्याओं के चलते परिजनों से नाराज होकर घर से चले गए थे। फाफामऊ से ट्रेन के जरिए लखनऊ और फिर आगरा होते हुए मथुरा पहुंचे थे। वहां प्रेमानंद महाराज के आश्रम में रुके थे। उन्होंने बताया कि उनके साथ कोई आपराधिक घटना नहीं हुई और वह पूरी तरह स्वस्थ व सकुशल हैं।
थरवई पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम की तत्परता से लापता ग्राम प्रधान की सकुशल बरामदगी हुई।
#PrayagrajPolice #TharwaiPolice #PrayagrajNews #Mathura #BreakingNews