मोहड़ा: कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया
Muhra, Gaya | Apr 18, 2026 मोहड़ा प्रखंड के तेतर पंचायत अंतर्गत चन्नडीह गांव में शनिवार को तीन दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। ग्रामीण नागेंद्र यादव, संतोष कुमार एवं मुकेश कुमार ने बताया कि महायज्ञ को लेकर गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। कलश यात्रा गांव से निकलकर तेतर डैम तक पहुंची।