शिकोहाबाद: गांव जरौली में गंदगी का अंबार, नहीं होती नालियां साफ, ग्रामीण परेशान, छह माह से नहीं आया सफाई कर्मचारी #jansamasya
बताया गया खैरगढ क्षेत्र गांव जरौली में कई महीनों से गंदगी का अंबार है, नालियां भी नहीं साफ होतीं, मुख्य मार्ग कीचड़ से भरा पड़ा है। शुक्रवार शाम पांच बजे करीबन पब्लिक एप टीम मौके पर पहुंची और वहां क्षेत्रीय ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां कर बताया कि छह माह से तो सफाई कर्मचारी की शक्ल नहीं देखी, मुख्य मार्ग पर कीचड़ का अंबार है।