नकुड: गंगोह में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोशित दलित समाज थाने पहुंचा
गंगोह में आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट से हंगामा, थाने पहुंचा दलित समाज*सोशल मीडिया पर की गई एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ने गंगोह का माहौल गरमा दिया। फेसबुक पर अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल होने का मामला सामने आते ही दलित समाज में आक्रोश फैल गया। नाराज लोग थाने पहुंचे और आरोपीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है*