Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

#जालौन - मुरली मनोहर तालाब की बदहाल व्यवस्थाओं पर एसडीएम रिंकू सिंह हुए सख्त। औचक निरीक्षण में मिली कई खामियां, नगर पालिका अधिकारियों को 15 दिनों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश। क्षतिग्रस्त झूलों और अन्य अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, कहा—जनता की सुविधाओं से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने स्वयं परिसर में नंगे पैर चल कर नगर पालिका अधिकारियों को दिखाई अव्यवस्थायें। इस दौरान एसडीएम ने बच्चों एवं बड़ों से सीधा संवाद भी किया। एसडीएम ने शीघ्र सभी अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए भी कहा। फिलहाल निरीक्षण के इस वीडियो को देखकर जनहित के मामलों में एसडीएम की लगातार अनोखी कार्यशैली को देखकर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।

Orai, Jalaun | Jun 13, 2026

MORE NEWS

सड़क पर विवाद के बाद हुई थी मारपीट, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार

जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में सड़क पर विवाद ने दुखद रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को दो पक्षों के बीच सड़क पर आकस्मिक रूप से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई। मारपीट में शशिप्रभा नामक महिला के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मामले में नामजद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले कोई विवाद नहीं था। सभी लोग एक ही गांव और एक ही बिरादरी से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सड़क पर हुए आकस्मिक विवाद के चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामपाल, दयाराम, हलकू और बबलू शामिल हैं। इस प्रकरण पर सुनिये क्या कहा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सिंह सोनी ने।

सड़क पर विवाद के बाद हुई थी मारपीट, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में सड़क पर विवाद ने दुखद रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को दो पक्षों के बीच सड़क पर आकस्मिक रूप से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई। मारपीट में शशिप्रभा नामक महिला के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मामले में नामजद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले कोई विवाद नहीं था। सभी लोग एक ही गांव और एक ही बिरादरी से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सड़क पर हुए आकस्मिक विवाद के चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामपाल, दयाराम, हलकू और बबलू शामिल हैं। इस प्रकरण पर सुनिये क्या कहा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सिंह सोनी ने।

Orai, Jalaun | Jun 13, 2026

पुलिस अधीक्षक/आयोजक सचिव जनपद जालौन श्री विनय कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उरई जनपद जालौन में 29 वीं अंतर्जनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर(महिला/पुरूष) प्रतियोगिता- 2026 का शुभारम्भ किया गया । https://t.co/MTuTN24pbZ

पुलिस अधीक्षक/आयोजक सचिव जनपद जालौन श्री विनय कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उरई जनपद जालौन में 29 वीं अंतर्जनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर(महिला/पुरूष) प्रतियोगिता- 2026 का शुभारम्भ किया गया । https://t.co/MTuTN24pbZ

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026

थाना नदीगांव पुलिस टीम द्वारा चोरी की योजना बनाते हुए 02 अभियुक्तगण को अवैध असलहा मय कारतूस व चोरी करने के उपकरण के गिरफ्तार किया गया । https://t.co/iOi5izN9HW

थाना नदीगांव पुलिस टीम द्वारा चोरी की योजना बनाते हुए 02 अभियुक्तगण को अवैध असलहा मय कारतूस व चोरी करने के उपकरण के गिरफ्तार किया गया । https://t.co/iOi5izN9HW

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026

बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं...!! 

हम उस संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी, गांव की बहन सबकी बहन- मुख्यमंत्री योगी

बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं...!! हम उस संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी, गांव की बहन सबकी बहन- मुख्यमंत्री योगी

Orai, Jalaun | Jun 13, 2026

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: जालौन में पैर में गोली लगने से घायल, फायरिंग कर भागने की कोशिश

जालौन कोतवाली क्षेत्र में एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपए के इनामिया हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपी पर लूट, वाहन चोरी सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ जालौन कोतवाली क्षेत्र के लोना मार्ग पर हुई, जहां पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन चोरी की कई घटनाओं में वांछित एक शातिर अपराधी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर तत्काल एसओजी, सर्विलांस और जालौन कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने उदोतपुरा पावर हाउस रोड से ग्राम लोना संपर्क मार्ग पर सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटेलाल उर्फ लादेन (34 वर्ष) पुत्र कमलेश निवासी ग्राम एवं थाना चुर्खी, जालौन के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: जालौन में पैर में गोली लगने से घायल, फायरिंग कर भागने की कोशिश जालौन कोतवाली क्षेत्र में एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपए के इनामिया हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपी पर लूट, वाहन चोरी सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ जालौन कोतवाली क्षेत्र के लोना मार्ग पर हुई, जहां पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन चोरी की कई घटनाओं में वांछित एक शातिर अपराधी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर तत्काल एसओजी, सर्विलांस और जालौन कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने उदोतपुरा पावर हाउस रोड से ग्राम लोना संपर्क मार्ग पर सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटेलाल उर्फ लादेन (34 वर्ष) पुत्र कमलेश निवासी ग्राम एवं थाना चुर्खी, जालौन के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।

Orai, Jalaun | Jun 13, 2026