ठाकुरद्वारा: डीलारी के मिलकपुर तिराहा पर कुत्तों ने डेढ़ साल के बच्चे का मुंह नोंच डाला, घर के बाहर खेल रहा था बच्चा
कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के चेहरे को दांतों और पंजों से नोंच डाला। बच्चे को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के सिर में भी इस हमले में गंभीर चोटें आई हैं। डिलारी थाना क्षेत्र में मिलकपुर तिराहा की है।