मुगलसराय: मुगलसराय तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, एडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं
मुगलसराय तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार दोपहर 02 बजे सम्पन्न हुआ जिसमे एडीएम राजेश कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान SDM राजीव मोहन सक्सेना सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की गई।