काको: बारा में ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के बार गांव निवासी चंदन कुमार ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।