हरनौत: धर्मपुर गांव में 121 महिला श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा, बारिश के बीच भी उत्साह रहा बरकरार
हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र के चेरन धर्मपुर गांव में नवनिर्मित मां भगवती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 121 कन्याओं एवं महिला श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। झमाझम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। बारिश में भींगते हुए श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर