भिवानी: शिव कालोनी से 18 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने मामला दर्ज किया
शिव कालोनी से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का एक मामला सामने आया है । पुलिस को दी गई जानकारी में करतार ने बताया कि मेरी 18 वर्षीय लड़की आशा 14 मार्च को घर से बिना बताए कई चली गई और लौटकर वापिस नहीं आई । मेरी लड़की को ढूढने का प्रयास किया लेकिन मेरी लड़की का कोई अता नहीं चला । पुलिस ने आज मामला दर्ज कर लिया है ।