भिवानी: हिसार में भिवानी की बेटी से दहेज प्रताड़ना: गर्भवती को कमरे में बंद कर पीटा, फिर घर से निकाला, भूखी-प्यासी रखी
भिवानी जिले की बेटी को हिसार जिले में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। शिकायत में बताया कि उसको बिना खाना-पानी दिए कमरे में बंद रखा। वहीं गर्भावस्था के दौरान मारपीट करके घर से निकाल दिया।