ब्यौहारी: सोनोग्राफी सुविधा का अभाव: महिलाएं 100 किमी दूर जाने को मजबूर, वीडियो वायरल
ब्यौहारी व जयसिंहनगर में सोनोग्राफी सुविधा न होने से गर्भवती महिलाएं 100 किमी दूर जाने को मजबूर हैं। समस्या पर महिला का वीडियो वायरल हुआ। सीएमएचओ ने संज्ञान लेते हुए पत्राचार की बात कही। मशीन के साथ रेडियोलॉजिस्ट की कमी भी बड़ी वजह बताई गई, समाधान की मांग तेज।वीडीओ रविवार सुबह 11 बजे सामने आया है।