मंझनपुर: कौशाम्बी में नवरात्र की तैयारियां जोरों पर, 1100 पंडालों में स्थापित होंगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं
नवरात्रि का पावन पर्व आते ही पूरे जिले में भक्ति का माहौल बन गया है। श्रद्धालु ओसा स्थित मूर्तिकला केंद्रों से मां दुर्गा की प्रतिमाएं पंडालों की ओर ले जा रहे हैं। भक्त ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ प्रतिमाओं को स्थापित करने के लिए निकल रहे हैं। सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। जिले में करीब 1100 पूजा पंडालों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।