बड़वाह: बड़वाह SDOP अर्चना रावत और पुलिस टीम ने गुजरात से तलाश कर 34 वर्षीय महिला को 20 साल बाद परिजनों से मिलाया
कहते हैं कि पुलिस यदि किसी मामले को अपना लक्ष्य बनाकर पूरी शिद्दत और मेहनत से जुट जाए तो वर्षों पुरानी और असंभव लगने वाली गुत्थी को भी सुलझाया जा सकता है।ऐसा ही एक मानवीय और सराहनीय कार्य रविवार को बड़वाह एसडीओपी श्रीमती अर्चना रावत एवं उनकी पुलिस टीम ने कर दिखाया है।