पन्ना: मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य सेवाएँ वेंटिलेटर पर, पन्ना सहित 32 हजार संविदा कर्मियों की आर-पार की जंग
Panna, Panna | Jun 2, 2026 मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत आने वाले प्रदेश के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज, 2 जून से अनिश्चितकालीन महा-हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है। नियमितीकरण की मांग को लेकर शुरू हुई इस हड़ताल का असर पहले ही दिन पन्ना सहित पूरे राज्य में व्यापक रूप से देखने को मिला।