भरतपुर: भरतपुर में सड़क किनारे रुका युवक ट्रैक्टर की चपेट में आया, मौके पर हुई मौत
भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र में सड़क किनारे रुके एक युवक की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा ऊंचा नगला के पास हुआ, जहां 28 वर्षीय रवींद्र सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह बाइक से गांव लौटते समय टॉयलेट के लिए रुका था। तभी पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी और कुचल दिया।