सागर नगर: होटल दीपाली प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया युवा होली मिलन समारोह, पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी की युवा नेता अभिराज सिंह द्वारा रंग पंचमी के अवसर पर बुधवार दोपहर 2:00 से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह सहित जिले के जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। जिन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंग उत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी।