अररिया: अररिया सदर अस्पताल के बाहर प्रशासन ने की छापेमारी, दो निजी एंबुलेंस जब्त
Araria, Araria | Oct 24, 2026 अररिया सदर अस्पताल के बाहर अनधिकृत रूप से खड़ी निजी एंबुलेंस के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल के बाहर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दो निजी एंबुलेंस को पकड़कर संबंधित थाने को सुपुर्द कर दिया गया।