स्याना: प्राचीन पंचमुखी जट्टावाला शिव मंदिर में अखंड कीर्तन के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
Siyana, Bulandshahr | Aug 18, 2026
नगर के प्राचीन पंचमुखी जट्टा वाला शिव मंदिर में अखंड कीर्तन के समापन पर आयोजित भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को अखंड कीर्तन के समापन पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। केदार गिरी महाराज ने बताया कि सावन माह में प्रतिवर्ष अखंड कीर्तन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।