गाज़ियाबाद: सिहानी गेट थाना क्षेत्र में बीच सड़क चलती कार में लगी आग, चालक ने कार से कूदकर बचाई जान
सिहानी गेट क्षेत्र में मेरठ रोड पर बृहस्पतिवार देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। पास से गुजर रहे वाहन सवारों ने कार चालक को आग लगने की सूचना दी तो उन्होंने कार साइड में लगाते हुए उससे आनन फानन में कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया।