बीना: सागर फटक अंडर ब्रिज के पास मालखेड़ी रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जीआरपी ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Aug 18, 2026 सोमवार की शामको जीआरपी को सूचना मिली थी सागर फटक अंडर ब्रिज के पास मालखेड़ी रोड पर अज्ञात व्यक्ति बेहोशी हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलती मौके पर जीआरपी जवान पहुंचे। लेकिन वहां पर अज्ञात विकलांग व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव वाहन की मदद से शव को सोमवार रात सिविल अस्पताल पहुंचाया।