मढ़ौरा: मढ़ौरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने जन साक्षात्कार अभियान के तहत की सुनवाई
स्थानीय प्रखंड कार्यालय में जन साक्षात्कार अभियान के अंतर्गत बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर ने जनसुनवाई करते हुए शुक्रवार को एक मामले का निष्पादन किया। शुक्रवार की दोपहर बारह बजे बीडीओ ने बताया कि जन साक्षात्कार अभियान के अंतर्गत प्रखंड कार्यालय में ही जनसुनवाई किया जिसमें पेंशन एवं अन्य मामलों की सुनवाई के साथ निपटारा किया गया।