मेहगांव: मेहगांव पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष तिवारी का BJP कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Mehgaon, Bhind | Feb 7, 2025 अल्प प्रवास पर मेहगांव में भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री एवं हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त आशुतोष तिवारी का शुक्रवार को लगभग 2 बजे आगमन हुआ।इस दौरान पानी की टंकी के पास मौ रोड पर त्यागी मार्केट पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात मेहगांव में विनोद शर्मा,एवं बृजकिशोर मुद्गल की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया।