भदोही: ज्ञानपुर के एनएनपीजी रोवर्स रेंजर्स समागम में बोले एसपी, कहा- टीम भावना है सफलता की कुंजी
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय रोवर्स-रेंजर्स समागम का समापन हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए टीम भावना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि विद्यालयों में संचालित रोवर्स-रेंजर्स व एनसीसी प्रशिक्षण विद्यार्थियों में टीम भावना को मजबूत करता है।