भदोही: भदोही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को किया गया लाइन हाजिर, सच्चिदानंद पांडेय को बनाया गया नया प्रभारी निरीक्षक
भदोही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी को एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लाइन हाजिर कर दिया और सच्चिदानंद को भदोही कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बताया गया है कि कार्यों में लापरवाही के कारण एसपी ने यह कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक भदोही में हुए लक्ष्मी हत्या कांड का खुलासा न होना भी कार्रवाई का प्रमुख कारण माना जा रहा है।