वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा पुलिस लाइन में किया गया
Sadar, Varanasi | Mar 30, 2025 वाराणसी : रामनगर थाना क्षेत्र में कल शनिवार को चंदौली के फत्तेपुर निवासी सिक्योरिटी गार्ड श्याम जी पटेल हत्या का खुलासा 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया है. जिसकी हत्या उसके पुत्र ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर संपत्ति के लालच में कर दी है. हत्या के पहले पुत्र ने पिता को शराब पीने के बहाने झाड़ियों के पास बुलाकर हत्या कर शव फेंक फरार हो गया था.