अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी प्रखंड के लिए मोहम्मद जाकिर खान बने सांसद प्रतिनिधि
लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने जारी प्रखंड के लिए अपने प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। जारी प्रखंड के लिए मोहम्मद जाकिर खान को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर सांसद ने प्रतिनिधि को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सांसद प्रतिनिधि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते है।