पटियाली: गढ़ी बड़ौला गांव में पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर हमला, दोनों घायल
कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव गढ़ी बड़ौला में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर दी। घटना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे की है।पीड़ित ओमकार पशुओं को चारा डालने जा रहे थे, तभी विवाद के दौरान उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। बचाव में आए बेटे अमित को भी पीटा गया। दोनों घायल हैं। पुलिस ने मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।