मंडला: अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा भक्ति से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व
Mandla, Mandla | Jul 29, 2026 स्थानीय अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में सिंधी समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत मंगलवार को श्री जपजी साहिब के अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। बुधवार 2 बजे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अखंड पाठ का भोग लगाया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन,आरती, पूजा,पल्लव अरदास एवं अमृतवाणी का आयोजन हुआ।