जैतहरी: जैतहरी में लापता युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव
अनूपपुर के जैतहरी थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता 22 वर्षीय गोवर्धन कोल का शव शुक्रवार दोपहर डुंगरीटोला की झाड़ियों में मिला। वह 22 सितंबर की रात गणेश विसर्जन में जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।