घोड़ाडोंगरी: सारणी पुलिस ने मक्के के खेत में मिली 4 दिन पुरानी लाश का खुलासा किया: शिकार के करंट से युवक की मौत
सारणी। ग्राम बाकुड़ में मक्के के खेत से मिली चार दिन पुरानी सड़ी हुई लाश के मामले का सारणी पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत खेत में जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए अवैध विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई थी। घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मक्के के खेत मे फेंक दिया