लखीमपुर: महिला थाना के सामने हेलमेट के बिना फर्राटा भरते बाइक सवार दो पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने के बाद कटा ₹2000 का चालान
लखीमपुर खीरी शहर में महिला थाना के सामने यातायात नियमों का पालन कराने वाली वर्दी ही नियम तोड़ती नजर आई। दो पुलिसकर्मी अलग-अलग बाइक पर बिना हेलमेट सवार होकर सड़क पर फर्राटा भरते हुए कैमरे में कैद हुए। इतना ही नहीं, वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करता भी दिखाई दिया। ₹2000 का चालान काटा है दोनों का।