बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज विभाग के योजनाओं का समाहरणालय में की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश.
Buxar, Buxar | Jul 30, 2024 जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज विभाग की योजनाओं एवं अन्य बिंदुओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पूर्ण 13 पंचायत सरकार भवनों का सुचारू रूप से संचालन कराते हुए पंचायत स्तरीय कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे।