बक्सर: अनिश्चितकालीन हड़ताली संविदा ANM कर्मियों ने मनरेगा सभागार में किया बैठक, मांगो के समर्थन में जताया विरोध किया प्रदर्शन
Buxar, Buxar | Jul 31, 2024 बक्सर जिले में एएनएम कर्मियों का अनिश्चित कालीन हड़ताल कायम है. इस क्रम में सदर प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में स्वास्थ्य विभाग की संविदा कर्मियों ने एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया. जहां कई कर्मियों को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही अपनी मांगो को लेकर चर्चा के साथ ही विरोध प्रदर्शन किया.