अधिकारी हों तो ऐसे..एक अच्छे अधिकारी की यही पहचान होती है...वायरल वीडियो
गुना-ज़िले की कुंभराज तहसील के अंतर्गत ग्राम टटूजखेड़ी की शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से राशन नहीं मिलने की शिकायत कर रहे थे।शिकायतों के बाद जिला फूड अधिकारी इंदु शर्मा ने दुकान का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो 4-5 दिन पुराना है। निरीक्षण में राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितताएं सामने आईं। जिला फूड अधिकारी ने महिला सेल्समैन को फटकार लगाई। उन्होंने दुकान संचालक को निर्देश दिए कि हितग्राहियों को तय समय पर राशन दें। लापरवाही नहीं करें। मौके पर मौजूद हितग्राहियों को जिला फूड अधिकारी ने बताया कि अगस्त और सितंबर माह का राशन सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर एक साथ दिया जाएगा।