#बलिया में '#ऑपरेशन #रक्षा अभियान' के तहत होटल, स्पा और मसाज पार्लर की चेकिंग, बालश्रम का कोई मामला नहीं मिला
#बलिया
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को लेकर शासन के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे _ऑपरेशन रक्षा अभियान_ के अंतर्गत शुक्रवार को थाना कोतवाली क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी/नोडल अधिकारी श्री संजय सिंह के आदेश तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
थाना ए0एच0टी0 प्रभारी श्री राजेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 रामसुधार यादव, आरक्षी संतोष कुमार सरोज, महिला आरक्षी रेनू यादव, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की अध्यक्ष शिल्पा व उनकी टीम तथा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल माखनभोग, होटल विशाल सहित विभिन्न मसाज पार्लर और स्पा सेंटरों में जांच की।
अभियान के दौरान बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी से संबंधित कोई मामला प्रकाश में नहीं आया। पुलिस टीम ने होटल संचालकों, दुकानदारों और आमजन को बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए जागरूक किया। साथ ही ऐसे मामलों की सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस को देने की अपील की गई।
यह अभियान मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र के अनुपालन में चलाया जा रहा है।