जांजगीर: जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, 57 आवेदन मिले; अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक जनदर्शन आयोजित कर जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की मांग और समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए। नागरिकों ने विकलांग पेंशन और ट्राईसाइकिल, राशनकार्ड में नाम जोड़ने, पट्टा दिलाने, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना का लाभ और भूमि अर्जन मुआवजा राशि सहित विभ