दरभंगा: दरभंगा जिले में पुरानी कमला नदी पर ₹26.26 करोड़ के गेटेड वीयर निर्माण को मिली स्वीकृति
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित धेरूख ग्राम में पुरानी कमला नदी पर गेटेड वीयर एवं उससे जुड़े अन्य निर्माण कार्यों की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना पर 26 करोड़ 26 लाख 5 हजार 421 रुपए खर्च किए जाएंगे। इस स्वीकृति से प्रखंड के लोगों में खुशी है। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 7 बजे प्राप्त हुई है।