दरभंगा: दरभंगा जिलाधिकारी कार्यालय में फरियादियों ने जिलाधिकारी को सुनाई अपनी शिकायत
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार के कार्यालय में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से फरियादी पहुंचे। जहां जिलाधिकारी ने शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे आए फरियादियों की शिकायत बड़े धैर्य और ध्यान के साथ सुना। तो वही जिलाधिकारी ने पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। कई ऐसे भी मामले आए जिसे जिलाधिकारी ने सुना और इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।