दरभंगा: विशेष गहन पुनरीक्षण में प्रारूप निर्वाचक/मतदाता सूची के प्रकाशन पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
दरभंगा के अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन के अवसर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 5 बजे जिला जनसंपर्क के द्वारा दी गई।