प्रतापगढ़: नगर परिषद की सख्ती: प्लास्टिक जब्ती अभियान में 32 पर कार्रवाई, 12 किलो पॉलीथिन किया गया जब्त
शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न बाजारों और क्षेत्रों में छापेमारी कर पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर परिषद आयुक्त जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि स्