चित्तौड़गढ़: चामटी खेड़ा में सरकार भारती के प्रदेश मंत्री रवि विरानी का चित्तौड़गढ़ पावरलिफ्टिंग संगठन द्वारा किया जोरदार स्वागत
सहकार भारती का दो दिवसीय चतुर्थ प्रादेशिक अधिवेशन भीलवाड़ा के नगर परिषद सभागार में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में सहकार भारती के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार थानवी द्वारा अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें चित्तौड़गढ़ के रवि विरानी को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी। चित्तौड़गढ़ आने पर चित्तौड़गढ़ पावरलिफ्टिंग संगठन द्वारा स्वागत किया गया।