चित्तौड़गढ़: अरनिया पंथ में रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी महिला की अस्पताल में थम गई सांसे, शराब के नशे की थी आदी
अरनिया पंथ में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने PM करवाया। मामला शंभूपुरा थाना क्षेत्र का है। 25 वर्षीय बसंती पत्नी गोपाल लाल भील कुछ सालों से गांव में मजदूरी कर रही थी। रास्ते में पड़ी देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान दम तोड दिया। वह शराब के नशे की आदी थीं।