चित्तौड़गढ़: घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट पर निकली हर घर तिरंगा रैली, DOIT में कलेक्टर ने बैठक लेकर दिया अंतिम रूप
स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिले में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट से स्कूली छात्र-छात्राओं, सैनिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली निकाल कर देश भक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर वर्ष की भांति हर घर पर तिरंगा फहराया जाए।