चित्तौड़गढ़: यूपी से चित्तौड़गढ़ आई नाबालिग बालिका झारखंड की निकली, पुनर्वास करते हुए बाल कल्याण समिति ने घर के लिए किया रवाना
बाल कल्याण समिति आखिरकार 7 महीने बाद यूपी से चित्तौड़गढ़ पहुंची एक नाबालिग बालिका के माता-पिता को ढूंढने में कामयाब रही और उसका पुनर्वास करते हुए आज उसे घर के लिए रवाना कर दिया। बालिका की भाषा उसे घर तक पहुंचाने में बाधक बनी हुई थी। समिति कई राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क करते हुए झारखंड में रहने वाले बालिका के माता-पिता तक पहुंची।