भिनाय: भिनाय में शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, उपखंड कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और CM के नाम सौंपा ज्ञापन
Bhinay, Ajmer | May 14, 2026 भिनाय में उपखंड कार्यालय के बाहर गुरुवार को शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन किया।गुरुवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड भिनाय द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन के तहत दिए ज्ञापन में विभिन्न मांग शामिल रही है।