झांसी: संघर्ष महिला संगठन के तत्वाधान में लू से बचाव हेतु ग्राम डेली स्थित आदिवासी बस्ती में कार्यशाला एवं कैंप का आयोजन हुआ
Jhansi, Jhansi | May 20, 2025 संघर्ष महिला संगठन के तत्वाधान में झाँसी नगर निगम द्वारा लू से बचाव के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत जनपद के डेली ग्राम स्थित आदिवासी बस्ती में कार्यशाला एवं जागरूकता कैंप का आयोजन मंगलवार किया गया। कैंप में आदिवासी बस्ती में रहने वाले सभी लोगों को सत्तू, तौलिया, छाछ व बिस्किट आदि सामान वितरित किये गये। और लोगों को जागरूक किया गया।