सीतापुर: गंगापुर में गाली देने का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट, बुजुर्ग महिला सहित 2 लोग घायल
जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में गाली देने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार से जमकर मारपीट कर दी दबंग की पिटाई से एक बुजुर्ग महिला सहित बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे घायलों को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार किया जा रहा है।